Love Crime: पूर्व रेलकर्मी रामसिंह परिहार ने एक नहीं, बल्कि 2-2 शादियां की थीं. दोनों पत्नियां अलगअलग जगहों पर रहती थीं. इस के बावजूद वह प्रीति रैकवार के साथ पिछले 6 सालों से लिवइन रिलेशन में रह रहा था. इसी दौरान ऐसा क्या हुआ कि उस ने न सिर्फ प्रीति का मर्डर किया, बल्कि उस की लाश के टुकड़े कर उन्हें घर में ही जला डाला...

एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई. गीता तो पहले ही सौतन प्रीति से जलन मानती थी. उस ने प्रीति को रास्ते से हटाने में पति की पूरी मदद करने का वायदा किया. इस के बाद रामसिंह और गीता ने प्रीति की हत्या करने व उस की लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.

राम सिंह ने अपनी प्रेमिका प्रीति रैकवार की हत्या करने की पूरी प्लानिंग कर ली थी. हत्या से लगभग 20-22 दिन पहले उस ने लहर गांव में ब्रह्मनगर पहाड़ी में किराए पर मकान ले लिया. यह सब इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि प्रीति को अहसास तक नहीं हुआ. इस मकान में वह सिर्फ प्रीति के साथ समय बिताता था. 8 जनवरी, 2026 को प्रीति के साथ वह इसी मकान में मौजूद था. रुपयों के लिए ब्लैकमेल करने वाली प्रीति का कत्ल करने से पहले रामसिंह ने जी भर कर शराब पी. प्रीति भी शराब पीने की शौकीन थी, सो उस को भी पिलाई. जब वह नशे में पूरी तरह चूर हो गया तो अपना होश खो बैठा, तब उस की आंखों में खून सवार हो गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...