चंबल के बीहड़ों में जब डाकुओं का नाम सुन कर लोग कांप उठते थे, तब मुजरे के घुंघरुओं को उतार कर चंबल के बीहड़ों में पहुंची पुतलीबाई को देख कर कई गिरोह चौंक गए थे. एक साधारण महिला से खूंखार डकैत बनने तक का उस का सफर संघर्ष, प्रतिशोध, साहस और अपराध की कई परतें खोलता है.




