दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी को धमकी दे कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के पीछे उस की ही पत्नी की साजिश का खुलासा हुआ है. आरोप है कि पत्नी ने पहले पति से पैसे वसूलने और बाद में अपनी सास की हत्या कराने के साथ पति पर जानलेवा हमला करवाने की योजना बनाई थी.


