Bhopal Crime News: दरोगा मोहन सक्सेना ने अंकित से पीछा छुड़ाने का दांव तो बहुत बढि़या चला था, लेकिन थाना बैरसिया पुलिस ने भी ऐसा दांव खेला कि उन का दांव फेल हो गया और वह साथियों के साथ पुलिस की पकड़ में आ ही गए...

17  जनवरी की बात है. जिला मुख्यालय भोपाल से कोई 40 किलोमीटर दूर बसे बैरसिया से हो कर विदिशा जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले गांव भोजापुरा के जंगल में कुछ लोगों ने एक युवक की सिर कुचली निर्वस्त्र पड़ी लाश देखी. उन्हीं में से किसी ने इस मामले की जानकारी थाना बैरसिया के थानाप्रभारी एच.सी. लाडिया को दे दी. मामला चूंकि हत्या का लग रहा था, इसलिए घटनास्थल के लिए रवाना होने से पहले थानाप्रभारी ने इस घटना की सूचना एसडीओपी बीना सिंह और एसपी भोपाल अरविंद सक्सेना को भी दे दी.

एच.सी. लाडिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मृतक 24-25 साल का था. उस के सिर पर चोट के निशान थे. कोई उसे पहचान न सके, इस के लिए भारी पत्थर से उस का सिर कुचल दिया गया था. खून सना पत्थर लाश के पास ही पड़ा था.

मृतक के कपड़े और अन्य सभी चीजें गायब थीं. इस से थानाप्रभारी ने यही अनुमान लगाया कि हत्यारे ने ऐसा इसलिए किया होगा, जिस से पुलिस को कोई सुराग न मिल सके. मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी. पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो कुछ ही दूरी पर एक बिना नंबर की नई कार आई-20 लावारिस खड़ी मिल गई. काफी पूछताछ के बाद भी जब आसपास कार का मालिक नहीं मिला तो मौके पर पहुंची एसडीओपी बीना सिंह ने कार का संबंध जंगल में मिली लाश से जुड़ा मान कर कार की तलाशी ली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...