Meerut Murder Case: एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस ने हर किसी को हैरान कर दिया. जहां सुबह महिला कौसर की हत्या पति साकिब ने पेपर कटर से कर डाली. हत्या करके उस ने ऐसा नाटक रचा कि पुलिस भी हैरान रह गई. घर में लूटपाट दिखाई और अलमारी भी तोड़ दी. चलिए जानते हैं पुलिस ने इस का खुलासा कैसे किया. पूरी स्टोरी को जानने के लिए आगे पढ़ते हैं.

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शुक्रवार को कौसर की हत्या पति साकिब ने पेपर कटर से कर डाली. वारदात की सुबह जब घर में सभी सो रहे थे, तब साकिब ने मौका देख कर पत्नी कौसर की गला रेतकर हत्या कर दी. इस के बाद उस ने सब कुछ लूट जैसा दिखाने के लिए अलमारी का ताला तोड़ा और सामान बिखेर दिया. सबूत मिटाने के लिए उस ने बाथरूम में जा कर खून के निशान धोए और हत्या में इस्तेमाल पेपर कटर को साफ कर कूड़ेदान में फेंक दिया, फिर घर से निकल गया.

पुलिस की शुरुआती जांच से ही साकिब पर शक गहराने लगा था. पूरे मामले की जांच सीओ (कोतवाली) अभिषेक पटेल के नेतृत्व में की जा रही थी. घटनास्थल पर मिले सुरागों और परिस्थितियों ने हत्या की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिस के बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में साकिब ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

उस ने बताया कि उस का एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था और वह उस के साथ जीवन बिताना चाहता था. यह बात उस की पत्नी कौसर को पता चल चुकी थी, जिस के बाद घर में लगातार तनाव बढ़ता गया. कौसर उसे बारबार इस रिश्ते को खत्म करने और परिवार को संभालने की बात कहती थी, लेकिन वह उस की बातों को नजरअंदाज करता रहा. आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना पहले से बना चुका था. उस ने पहले उसे मानसिक रूप से परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की कोशिश की, लेकिन जब वह इस में सफल नहीं हुआ तो उस ने हत्या का रास्ता चुन लिया.  पुलिस ने आरोपी साकिब से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. Meerut Murder Case

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...