Love Obsession Crime. 22 वर्षीय प्रियांशी ने अपने सहपाठी 25 वर्षीय मनीष साहू से प्यार किया तो उसे पूरी ईमानदारी से निभाया भी. लेकिन 7 साल बाद मनीष ने भावना से शादी कर ली. इस से प्रियांशी के दिल को इतनी गहरी ठेस लगी कि उस ने हमेशाहमेशा के लिए प्रेमी मनीष से ब्रेकअप कर लिया. इस के बाद पत्नी को तलाक दे कर वह प्रियांशी को पाने के लिए हक जमाने लगा, लेकिन... 

ललितपुर उत्तर प्रदेश का एक जिला है. इसी शहर के तालाबपुरा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय मनीष साहू ने अपने परिवार के दवाब में साल 2024 में  अपनी पे्रमिका प्रियांशी चौबे के बजाय भावना से शादी कर ली. यानी उस ने प्रेमिका प्रियांशी से बेवफाई की. प्रियांशी तालाबपुरा मोहल्ले में ही रहती थी. मनीष की शादी के बाद 22 वर्षीय प्रियांशी चौबे ने मनीष से पूरी तरह से दूरी बना ली और हर तरह के संबंध खत्म कर लिए. जबकि पहले दोनों मोबाइल पर घंटों बतियाते थे, वहीं अब बात पूरी तरह से बंद हो गई.

प्रेमिका से दूरी प्रेमी मनीष को बरदाश्त नहीं हुई. इस के चलते उस की पत्नी से भी अनबन रहने लगी. प्रेमिका की चाहत में मनीष ने अपने परिवार से झगड़ा कर के करीब 3 माह पहले गांव में पंचायत बुला कर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. तलाक के एवज में पत्नी को ढाई लाख रुपए नकद एवं दहेज का सारा सामान भी लौटाया.

प्रेमिका की खातिर पत्नी को तलाक देने के बाद भी प्रेमिका मनीष से बात करने को राजी नहीं हुई. होती भी कैसे? प्रियांशी के बचपन के प्यार को मनीष ने एक ही झटके में बिखेर जो दिया था. मनीष साहू की प्रियांशी चौबे के प्रति हद से ज्यादा दीवानगी थी. मनीष उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर से झांसी प्रियांशी चौबे से आखिरी बार मिलने आया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...