College Topper Suicide. मध्य प्रदेश के अजयगढ़ में कालेज की टापर छात्रा की आत्महत्या का मामला चर्चा में है. छात्रा ने मौत से पहले एक वीडियो रिकौर्ड कर अपनी तकलीफ बताई थी.

लोढ़ा पुरवा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय सृष्टि उर्फ प्रिया मिश्रा बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी. उस ने कालेज में टाप किया था, लेकिन इस खुशी के अगले ही दिन उस ने ऐसा कदम उठा लिया, जिस ने सभी को हैरान कर दिया.

बताया जा रहा है कि 5 जून,2026 को प्रिया ने कीटनाशक गोलियां (सल्फास) खा लीं. हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उस की मौत हो गई.

परिवार ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और कथित तौर पर निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर दबाव बना रहा था.

पुलिस ने मामले में तेजी से काररवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जब्त किए गए मोबाइल फोन को जांच के लिए भेजा गया है.

पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की काररवाई की जाएगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...