Haryana Crime Story. खुशियां तलाशने के लिए रजनी अपने पति पम्मी की आंखों में धूल झोंक कर जीजा बिट्टू के साथ गुलछर्रे उड़ाने लगी थी. पति ने विरोध किया तो रजनी ने जीजा के साथ पति के खिलाफ ऐसी चाल चली कि...

हरियाणा के करनाल शहर के सेक्टर-4 के पास डिवाइडर रोड पर सुबह से ही लोगों के आनेजाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. 11 जून, 2016 की सुबह भी लोग उधर से निकले तो सड़क पर खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया. उस के ऊपर एक मोटरसाइकिल गिरी पड़ी थी. मामला दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन लोगों को इस बात का अंदाजा हो गया था कि युवक की मौत हो चुकी है.

किसी ने इस की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो थाना सिटी के थानाप्रभारी मोहनलाल व चौकीइंचार्ज सतप्रकाश मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मौका मुआयना किया तो चौंकी, क्योंकि उस युवक की गरदन, चेहरे व हाथ पर किसी धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे. इस के अलावा उस के सिर व चेहरे पर भी किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था.

इस से यही लग रहा था कि हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी. किसी भी ऐंगल से वह दुर्घटना का मामला नहीं लग रहा था. खबर मिलने पर डीएसपी विवेक चौधरी भी वहां पहुंच गए थे.

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग चुकी थी. उन्हीं में से एक ने मृतक युवक की शिनाख्त पम्मी के रूप में कर दी. पम्मी नजदीक की ही कटाबाग कालोनी निवासी सुमेर सिंह का एकलौता बेटा था. पुलिस ने उस के घर खबर भिजवाई तो घर में कोहराम मच गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...