Human Tree Story. अफ्रीका के जंगलों में मानववृक्ष के पाए जाने की चर्चाएं हमेशा होती रही हैं. प्रोफैसर तांबुतू ने अपनी खोज के लिए मानववृक्ष को ही चुना था. सालों भटकने के बाद उन्होंने मानववृक्ष को खोज भी निकाला, लेकिन...

अफ्रीका के कस्बा नोगांबा के रहने वाले जोमो तांबुतू जानेमाने वनस्पति वैज्ञानिक थे. कस्बे में उन की बहुत इज्जत थी. करीब साल भर पहले उन के कस्बे में एक ऐसी सभा का आयोजन हुआ, जिस में उन्हें अविश्वसनीय लगने वाली विभिन्न खोजों पर प्रेरित करने के लिए भाषण देना था. तांबुतू उस सभा में किसी ऐसे विषय पर भाषण देना चाहते थे, जिस की किसी ने कभी कल्पना तक न की हो.

ऐसे कसी विषय की खोज में उन्होंने रात में अपनी लाइब्रेरी की तमाम किताबें पलट डालीं. आखिर उन्हें ‘फौरेस्ट्स औफ अफ्रीका’ नामक एक किताब मिली. कुछ साल पहले यह किताब उन्हें उन के एक मित्र ने भेंट की थी. उस किताब में एक जगह लिखा था कि अफ्रीका के जंगलों में ऐसे वृक्ष भी पाए जाते हैं, जो देखने में आदमी जैसे होते हैं. इन वृक्षों को मानववृक्ष कहा जाता है. ये वृक्ष आदमी की ही तरह अपने हाथ हिलाते हैं.

वृक्ष की जो विशेषताएं लिखी थीं, वे भी विचित्र थीं. लिखा था, इन वृक्षों की मानव हाथों जैसी डालें थोड़ा आगे की ओर झुक जाती हैं और सामने पड़ी चीज को उठा लेती हैं. अगर चीज खाने वाली हुई तो उसे अपने आप में समेट कर खा जाती हैं. अगर कोई इन पेड़ों को हानि पहुंचाने की कोशिश करता है या उन के पास जा कर उन से छेड़छाड़ करता है, तो उन की लंबी मजबूत डालें उसे लपेट कर तब तक भींचे रहती हैं, जब तक वह मर नहीं जाता.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...