Kanpur Family Crime. वंदना रोहित से प्यार तो करती थी, लेकिन शादी से इसलिए मना कर रही थी, क्योंकि वह जानती थी कि उस का यौनशोषण करने वाला सौतेला बाप उसे जल्दी छोड़ने वाला नहीं है. इस बात की जानकारी रोहित को हुई तो अपना प्यार पाने के लिए वह ऐसा गुनाह करने को तैयार हो गया, जिस के लिए उसे आजीवन जेल में रहना पड़ सकता है.

वंदना ने राहुल के हाथ से मोबाइल लिया और जल्दी से एक नंबर मिलाया. फोन रिसीव होते ही उस ने कहा, ‘‘हैलो, थाना नौबस्ता पुलिस...?’’   ‘‘जी, मैं थाना नौबस्ता से इंसपेक्टर राजीव कुमार द्विवेदी बोल रहा हूं. बताइए, आप को क्या परेशानी है?’’

‘‘सर, मैं नौबस्ता के राजीव विहार की रहने वाली वंदना बोल रही हूं. मेरे साथ मेरा प्रेमी रोहित भी है. अपने प्रेमी राहुल के साथ मिल कर मैं ने अपने सौतेले पिता जगदीश गौतम की हत्या कर दी है. इस समय हम दोनों नौबस्ता की बंबा धोबिन पुलिया पर खड़े हैं. आप आ कर हमें गिरफ्तार कर लीजिए.’’

वंदना की बात सुन कर राजीव कुमार द्विवेदी हैरान रह गए. उन्होंने यह बात अधिकारियों को बता कर खुद यशोदानगर चौकीप्रभारी दिनेश कुमार, हैडकांस्टेबल रामऔतार एवं 3 अन्य सिपाहियों को साथ ले कर सरकारी जीप से धोबिन पुलिया पर पहुंच गए. वहां उन्हें एक लड़की और लड़का खड़ा दिखाई दिया. पुलिस जीप के रुकते ही लड़की आगे बढ़ी और राजीव कुमार द्विवेदी के पास आ कर बोली, ‘‘सर, मेरा नाम वंदना है. मैं ने ही आप को फोन किया था.’’

लड़की के इतना कहते ही पुलिस ने उसे और उस के साथी रोहित को हिरासत में ले कर जीप में बैठाया और घटनास्थल की ओर चल पड़े. वंदना के बताए अनुसार, पुलिस जीप राजीव विहार स्थित एक मकान के सामने जा कर रुक गई. वंदना ने जीप से उतर कर दरवाजे पर लगा ताला खोला तो राजीव कुमार सहयोगियों के साथ मकान में दाखिल हुए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...