Double Murder Mystery. बागपत डूडा विभाग में सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत सिंह अचानक कहीं गुम हो गए. गुमशुदगी की सूचना उन की पत्नी प्राची ने थाने में लिखाते वक्त राखी कश्यप पर शंका जाहिर की थी. इसी बीच नहर से एक व्यक्ति की लाश मिली, जिस की शिनाख्त विक्रांत के रूप में हुई. इस घटना के 10 दिन बाद ही जंगल में एक महिला की लाश मिली, जिस का गला रेता गया था. जंगल में मिली लाश राखी कश्यप की थी. यानी विक्रांत की हत्या की मुख्य संदिग्ध खुद कत्ल हो चुकी थी. फिर पुलिस ने कैसे इस सनसनीखेज डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया?

राखी और विक्रांत के 3 साल पुराने रिश्ते में अब कड़वाहट घुलने लगी थी. वजह थी मथुरा का एक कीमती प्लौट. राखी चाहती थी कि विक्रांत वह प्लौट उस के नाम कर दे, लेकिन विक्रांत लगातार टालमटोल कर रहा था. इसी खींचतान के बीच एंट्री हुई सुधारस चौहान की.

सुधारस राखी को लिवइन रिलेशनशिप में उसी तरह अपने साथ रखना चाहता था, जैसे कि विक्रांत रख रहा था. उस ने राखी के गुस्से और असुरक्षा की भावना को भांप लिया. एक शाम, सुधारस ने राखी के दिमाग में जहर घोलते हुए कहा, ''जो मर्द 3 साल साथ रहने के बाद भी एक प्लौट तेरे नाम नहीं कर सकता, वो तुझे कभी भी धोखा दे सकता है राखी. तू जिस के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा रही है, वो तुझे इस्तेमाल कर रहा है.’’

राखी ने परेशान हो कर पूछा, ''तो फिर मैं क्या करूं?’’

सुधारस ने उस की आंखों में आंखें डाल कर बड़े ही विश्वास के साथ उस का हाथ थामा और कहा, ''मैं तेरा साथ दूंगा वह भी जिंदगी भर. लेकिन उस के लिए हमें विक्रांत को हमेशा के लिए रास्ते से हटाना होगा. पर हां, उसे ठिकाने लगाने से पहले, जितनी रकम उस से ऐंठी जा सकती है, निकाल लो. जिस से भविष्य में कोई कानूनी अड़चन पड़ी तो पैसा काम आए.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...