Mehndi Suicide Note.एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथपैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा. इस के बाद उस ने जहर खा लिया. आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में, जो करेगी आप को सतर्क और सावधान.

यह हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है, जहां 32 साल की प्रीति वर्मा ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. जहर खाने से पहले प्रीति ने कागज पर नहीं, बल्कि अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा.

हालत बिगड़ने पर फेमिली वाले उसे पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उस की मौत हो गई.

अब सवाल यह है कि प्रीति ने मेहंदी से क्या लिखा था? पुलिस के लिए उस के शरीर पर लिखे शब्द इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन गए हैं. पुलिस इसी सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहर खाने से पहले प्रीति ने अपने दोनों हाथों और पैरों पर मेहंदी से एक लंबा मैसेज लिखा था. इस मैसेज में उस ने कथित प्रताड़ना का जिक्र किया था.

बताया जा रहा है कि यह मैसेज इतनी डिटेल में था कि पुलिस इसे मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देख रही है. पुलिस का मानना है कि यह मैसेज घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में अहम भूमिका निभा सकता है. Mehndi Suicide Note

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...