UP Crime Story. फेसबुक पर मयंक और सोनू की एक ही लड़की से फै्रंडशिप चल रही थी. सोनू चाहता था कि मयंक उस की फेसबुक फ्रैंड से दूर रहे. इसी बात को ले कर दोनों में तनातनी हुई और बात हत्या तक जा पहुंची.

उत्तर प्रदेश का एक नया जिला है प्रबुद्धनगर. शामली के नाम से जाना जाने वाला यह जिला नया नाम मिलने से पहले मुजफ्फरनगर का एक हिस्सा हुआ करता था. 11 जनवरी, 2014 की सर्द शाम के लगभग 5 बजे थे. शामली की रेलवे रोड पर लोगों की खूब आवाजाही जारी थी. उसी बीच मंडी गेट के सामने कुछ छात्र जमा हो गए. छात्रों का इस तरह जमा होना कोई नई बात नहीं थी. वह समय बच्चों के ट्यूशन आनेजाने का था और छूटने पर वे रास्ते में कहीं भी जमा हो जाते थे.

लेकिन किशोर उम्र के उन छात्रों के चेहरों को देख कर ऐसा लग रहा था, जैसे उन्हें किसी का इंतजार हो. वे चौकन्नी नजरों से इधरउधर देखते हुए आपस में बातें कर रहे थे. उसी बीच लंबे कद का एक किशोर भी अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ पहुंचा. पहले से खड़े छात्रों में से एक किशोर ने उसे खूंखार नजरों से घूरते हुए कहा, ‘‘आखिर तू आ ही गया.’’

https://youtube.com/shorts/9T1zmBXZoEU?si=3BKBnDby7xNgSMkm

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

अभीअभी आए छात्र ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया, ‘‘सोनू, मैं डरपोक नहीं हूं, जो आने से डरता.’’

बातचीत कर रहे दोनों छात्रों में से एक का नाम सोनू था और दूसरे का मयंक. मयंक के आते ही दोनों के बीच वादविवाद शुरू हो गया. सोनू ने धमकी भरे अंदाज में कहा, ‘‘होश में रहा कर वरना अच्छा नहीं होगा.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...