Delhi Crime News. शादी के मंडप में 3 साल पहले दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल मनीष भाटी ने प्रियंका से शादी कर 'साथ जिएंगे, साथ मरेंगे’ की कसमें खाई थीं. दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया. सालों साथ निभाना तो दूर की बात रही, वे साथसाथ चंद कदम भी नहीं चल पाए, दोनों पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में रहते थे. बात 13 जुलाई, 2026 की है. सुबहसुबह घर से निकले थे. वे स्कूटी पर थे. स्कूटी चलाते हुए भाटी की पत्नी प्रियंका से किसी बात को ले कर भाटी की कहासुनी होने लगी थी. एलबीएस अस्पताल के पास पहुंचने पर दोनों के बीच साधारण कहासुनी तीखी बहस में बदल गई. गालीगलौज तक होने लगी.

स्कूटी से उतर कर दोनों बहस करने लगे. उन के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मनीष भाटी आगबबूला हो गया. अपनी ड्यूटी की पिस्टल प्रियंका पर तान दी. पत्नी कुछ विरोध करती, इस से पहले ही भाटी ने उस की छाती में गोली उतार दी. प्रियंका वहीं जमीन पर धड़ाम से गिर गई, जबकि भाटी स्कूटी ले कर मौके से फरार हो गया.

वहां मौजूद राहगीरों में एक औटो चालक ने घायल प्रियंका को तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी के जरिए जांच की. जांच में कांस्टेबल मनीष भाटी की पहचान हो गई. उस की पोस्टिंग पूर्वी दिल्ली में एएटीएस (एंटी औटो थेफ्ट स्क्वायड) में थी.

उस की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया. मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू की गई. पड़ोसियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पतिपत्नी के बीच अकसर विवाद होता रहता था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...