Bathroom Murder. रूबी शर्मा ने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया. फिर 45 दिनों तक उसी पर बैठ कर नहाती रही. आखिर ऐसा क्या हुआ था कि 7 जन्मों का रिश्ता इतनी जल्दी यहां तक पहुंच गया. आइए जानते हैं दिल दहला देने वाली इस घटना की पूरी कहानी...

रूबी शर्मा से 3-4 दिन में वापस आने की बात कह कर पति सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) घर से कहीं चला गया था. वह यह बता कर नहीं गया था कि कहां जा रहा है. कई दिनों इंतजार करने के बाद 18 मई, 2026 को रूबी ने आगरा के वायु विहार, शाहगंंज में रहने वाले अपने जेठ अनिल शर्मा को फोन किया.

उन्हें बताया कि सुरेंद्र ने भरतपुर में झगड़ा किया था. भरतपुर वालों ने पुलिस से शिकायत कर दी है, इस के चलते वहां की पुलिस दबिश देने आ रही है. इसलिए मां और बच्चियों को अपने घर ले जाओ.

इस के बाद जेठ अनिल शर्मा मां और दोनों भतीजियों को अपने घर वायु विहार, शाहगंज, आगरा ले आए. इस के आधा घंटे बाद जेठ अनिल के पास रूबी का फोन आया. रूबी ने बताया कि पति सुरेंद्र 3 हजार रुपए ले कर कहीं चले गए हैं. जाते समय कह रहे थे कि 2-3 दिन में आ जाऊंगा.

इस पर अनिल ने रूबी से कहा कि तुम भी हमारे यहां आ जाओ.

रूबी ने कहा कि मैं 2 दिन यहीं रुक कर सुरेंद्र का इंतजार करूंगी. इस के 2 दिन बाद रूबी भी जेठ के घर पहुंच गई.

कुछ दिन अपने जेठ के घर रहने के बाद सास व बेटियों के साथ रूबी फिर से अपने घर आ गई. कई दिन बाद भी पति के वापस नहीं आने और न कोई समाचार मिलने से रूबी परेशान हो गई. रूबी का रोरो कर बुरा हाल हो रहा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...