Indore Land Dispute. सूरज रजक ने पहले फिल्म अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की जमीन किराए पर लेनी चाही, ताकि वहां पर शराब की दुकान खोली जा सके, लेकिन अभिनेत्री के फेमिली वालों ने जमीन किराए पर देने से मना कर दिया तो उस ने पुलिस की मिलीभगत से करोड़ों की उस जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया. यह कब्जा हटवाने के लिए रेमन को ऐसे पापड़ बेलने पड़े कि...

सूरज रजक मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का बड़ा शराब कारोबारी है. निपानिया इलाके में खाली पड़ी करीब 2 हेक्टेयर जमीन पर उस की पैनी निगाह बनी हुई थी. वह किसी भी तरह से यह जमीन हथियाने में लगा हुआ था. उस का प्लान था कि इस जमीन को किसी भी तरह किराए पर ले कर पहले शराब ठेका खोलना, उस के बाद इसे हथिया कर शौपिंग कौंप्लेक्स या मौल बनाने का था. चूंकि यह जमीन टीवी चैनलों की मशहूर अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की थी, लिहाजा इसे हासिल करना टेढ़ी खीर था.

सूरज रजक द्वारा पिछले कुछ महीनों से सलूजा और कक्कड़ परिवार पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा था कि वे अपनी जमीन उसे किराए पर दे दें, मगर वह उसे यह जमीन किराए पर नहीं दे रहे थे. दरअसल, इंदौर की मुख्य सड़क पर स्थित यह बेशकीमती जमीन अभिनेत्री रेमन कक्कड़ के परिवार की थी.

इसी साल मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में सूरज एक दिन रेमन के पति ऋषि कक्कड़ से मिला और उस ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा, ''कक्कड़ साहब, मैं ने इंदौर में 150 करोड़ का शराब का ठेका लिया है और मेरे पास में रोड पर जगह नहीं है. निपानिया इलाके में आप की जो जमीन है, उसे मैं किराए पर लेना चाहता हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...