Gwalior Petrol Pump Horror.पिछले दिनों ग्वालियर के पेट्रोल पंप पर 3 ग्राहकों और पंप कर्मचारी के बीच एक अलग तरह का झगड़ा हो गया. यह झगड़ा पेट्रोल भराने के बाद पैसों को ले कर हुआ.

आरोपियों ने गुस्से में आ कर बेहद खतरनाक कदम उठा लिया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने आपा खो दिया और पंप कर्मचारी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी.

दरअसल, यह सनसनीखेज घटना 23 जून, 2026 की रात 10 बजे की है. जिले के एक पेट्रोल पंप पर 3 युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान को ले कर उन की पंप कर्मचारी आकांश सेंगर से तूतूमैंमैं होने लगी थी.

देखते ही देखते उन के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने आपा खो दिया और कर्मचारी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.

आग से झुलसने के बाद पंप कर्मचारी आकाश सेंगर को जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया. घटना के समय संयोग से उस के पिता रामचंद्र सेंगर भी वहीं पास में थे. इस दौरान पिता भी आग की चपेट में आ गए थे.

रामचंद्र सेंगर, जो पास के ही एक टूर एंड ट्रैवल औफिस में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. उन्होंने अपने बेटे को जलता देख उसे बचाने की भरसक कोशिश की, इस दौरान उन के पैर जल गए.

इस मामले में पुलिस ने पंप कर्मचारी के बयान ले लिए. उस के बाद हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली गई. बाद में छापेमारी कर मामले से जुड़े आरोपियों सचिन गुर्जर और अरविंद छावई को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों की गिरफ्तारी के बाद उन का इलाके में जुलूस भी निकाला गया. Gwalior Petrol Pump Horror

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...