Love Affair Crime. शादीशुदा हसीना और अनवर ने अपनेअपने जीवनसाथियों से विश्वासघात कर के अवैध संबंध तो बना लिए लेकिन इन्हीं संबंधों की वजह से वह ऐसा अपराध कर बैठे, जिस के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. कोर्ट में चल रहे उस अपराध से निपटने के लिए उन्होंने एक ऐसी चाल चली कि...
18 मार्च, 2014 की रात 9 बजे खाना खाने के बाद फिरोज अहमद पत्नी फरजाना के साथ बिस्तर पर लेटा ही था कि उस के मोबाइल फोन की घंटी बजी.
मोबाइल की स्क्रीन को उस ने गौर से देखा, उस पर नाम की जगह नंबर था. वह भी उस की जानपहचान वालों में से किसी का नहीं था. फिर भी उस ने फोन रिसीव कर के जैसे ही ‘हैलो’ कहा. दूसरी ओर से किसी ने रौबदार आवाज में कहा, ‘‘फिरोज बोल रहे हो न?’’
‘‘जी, मगर आप कौन?’’
‘‘मेरी बात गौर से सुन. कोर्टकचहरी का चक्कर छोड़ और मुकदमे से अपना हाथ पीछे खींच ले. क्योंकि अगर अनवर को सजा हुई तो उसी तरह तेरी भी हत्या कर दी जाएगी, जैसे 4 साल पहले तेरे दोनों बेटों की कर दी गई थी. उन्हीं की लाशों की तरह तेरी लाश का भी पता नहीं चलेगा.’’
https://youtube.com/shorts/Cmo_2PVLUPA?si=m1FVfJsnfUPX3AIA
इस के बाद फोन कट गया. फिरोज ने उसी नंबर पर पलट कर फोन किया तो पता चला कि फोन बंद कर दिया गया है.
करीब 4 साल पहले फिरोज के 4 और 6 साल के 2 बेटे घर के बाहर खेलते हुए रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे, जिन का आज तक पता नहीं चल सका था. फोन पर बात होने के बाद फिरोज को लगा कि उन्हीं लोगों ने उस के बच्चों को गायब किया है.






