Jaipur Double Murder. कृषि विभाग में उपनिदेशक पद से रिटायर होने के बाद राजनारायण सक्सेना अपने घर को आलीशान होटल में तब्दील कर रहे थे. तभी उन के 43 वर्षीय इंजीनियर बेटे ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली कि बापबेटे को जान से हाथ धोना पड़ा.

राजस्थान में आम लोगों के होली खेलने के अगले दिन पुलिस वाले होली खेलते हैं. इस की वजह यह है कि होली पर पुलिस वाले आम लोगों की सुरक्षा और कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. इसलिए पुलिस विभाग अगले दिन होली खेलता है. उस दिन पुलिस वाले पूरी मस्ती में होते हैं. पुलिस अधिकारियों के घरों और रिजर्व पुलिस लाइनों में दोपहर तक यही सिलसिला चलता रहता है.

इस बार 13 मार्च को आम लोगों ने होली खेली थी, इसलिए पुलिस वालों ने 14 मार्च को होली खेली. दोपहर तक चली पुलिस वालों की होली की मस्ती की खुमारी शाम तक उतरने लगी थी. जयपुर के थाना मानसरोवर के ज्यादातर पुलिस वाले वरदी पहन कर अपनी ड्यूटी पर आ गए थे. 1-2 ही थे, जो किसी वजह से नहीं आए थे, इस से कामकाज पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.

शाम 6-7 बजे के बीच थाना मानसरोवर के लैंडलाइन फोन की घंटी बजी तो ड्यूटी अफसर ने रिसीवर कान से लगा कर कहा, ‘‘हैलो.’’

‘‘सर, आप थाना मानसरोवर से बोल रहे हैं न?’’ दूसरी ओर से पूछा गया. ‘‘जी कहिए, मैं थाना मानसरोवर से ही बोल रहा हूं?’’ ड्यूटी अफसर ने कहा.

‘‘सर, मैं हीरापथ से बोल रहा हूं.’’ दूसरी ओर से किसी आदमी की घबराई हुई सी आवाज आई, ‘‘सर, हीरापथ के मकान नंबर 55/31 से बहुत तेज दुर्गंध आ रही है. इस मकान में रहने वाले बापबेटे भी नजर नहीं आ रहे हैं. सर, मुझे कुछ गड़बड़ लग रही है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...