Amazing Science Facts. ब्राजील के सेराडो क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने चींटियों द्वारा जमीन के नीचे बनाई गई एक विशाल और अनोखी 'अंडरग्राउंड सिटी’ की खोज की है. प्रोफेसर लुइज कार्लोस फोर्टी और उन की टीम ने चींटियों के एक विशाल, खाली पड़े बांबी में 10 टन लिक्विड सीमेंट भरा, जिस से 26 फीट गहरी एक हैरान कर देने वाली भयानक संरचना का खाका सामने आया.

जब इसे खोला गया, तब चींटियों के राज का पता चला. ब्राजील के शोधकर्ताओं ने 'अट्टा लेविगाटा’ प्रजाति की चींटियों के एक विशाल बांबी में लगभग 10 टन तरल सीमेंट डाला. सीमेंट को बांबी के छोटे से छोटे रास्तों और सुरंगों तक पहुंचने में करीब 10 दिनों का समय लगा.

जब ये सीमेंट अंदर जा कर जम गया तो वैज्ञानिकों ने आसपास की मिट्टी हटा कर पूरी संरचना को बाहर निकाला. पारंपरिक खुदाई के बजाए सीमेंट कास्टिंग की इस तकनीक से बांबी का एकएक रास्ता और कमरा बिलकुल सुरक्षित बाहर आ गया. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस तरीके से चींटियों की बनाई पूरी 'अंडरग्राउंड सिटी’ का नक्शा पहली बार इतने साफ रूप में सामने आया है.

यह अंडरग्राउंड संरचना लगभग 500 वर्गफीट के विशाल क्षेत्र में फैली हुई थी और जमीन के अंदर 8 मीटर गहरी थी. पूरा परिसर लाखोंकरोड़ों चींटियों के रहने और उन के काम करने के लिए बहुत ही व्यवस्थित तरीके से बनाया गया था. बांबी के सब से निचले और सब से सुरक्षित हिस्सों में रानी चींटी और उस के अंडोंबच्चों के रहने का खास इंतजाम था. इतनी गहराई में बने होने के बावजूद यहां का पूरा ढांचा जमीन के दबाव को आसानी से झेल सकता था. वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय निर्माण की तुलना इंसानों द्वारा बनाई गई चीन की महान दीवार से की है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...