Jaipur Murder Case. किरण को उम्मीद थी कि प्रेमी प्रवेश के साथ वह अपनी नई जिंदगी मजे से गुजारेगी. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस शख्स के लिए उस ने पति और 3 बच्चों को पीछे छोड़ दिया था, वही उस की जिंदगी का अंत कर देगा...
किरण रावत और प्रवेश रावत उर्फ हम्मू घर से भाग कर जयपुर में आ कर खुद को पतिपत्नी बता कर किराए के मकान में लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे थे. कुछ महीने तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन किरण के मोबाइल पर किसी से बात करने के शक के चलते दोनों के बीच अविश्वास और तनाव बढ़ता जा रहा था. प्रवेश पूछता, 'किस से बातें करती हो?’
किरण के इंकार करने पर कि वह किसी से बात नहीं करती, बस शक की सुई वहीं अटक गई. प्रवेश के दिमाग में एक बात बैठ गई कि जो औरत अपने पति को धोखा दे सकती है, वह मुझे भी दे सकती है.
प्रवेश ने सोचा, 'जब किरण अपने पति की नहीं हुई तो मेरी क्या होगी?’
शक का कीड़ा उस के दिमाग में पनपने लगा. शाम के समय दोनों के बीच इसी बात को ले कर फिर झगड़ा हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रवेश अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका. प्रवेश ने कपड़े से किरण का गला घोंट कर व मुंह दबा कर उस की हत्या कर दी.
https://youtube.com/shorts/zLS2X6VVfPg?si=m4OY5Ya5poPhfj3S
हत्या के बाद प्रवेश कमरे में लाश के पास काफी देर तक बैठा पुलिस से बचने के लिए शव ठिकाने लगाने की जुगत के बारे में सोचता रहा. फिल्मों में देखे क्राइम सीन के आधार पर उस ने घर के आगे लौन में कच्ची जगह में गड्ढा खोद कर शव दफनाने का प्लान बनाया. इस के बाद कमरे को लौक कर बाजार से 2 किलो नमक खरीद कर लाया.






