MP Crime News: सुबह तड़के एक कार का एक्सीडेंट हुआ और कार धूधू कर के जल गई थी. आश्चर्य की बात यह थी कि कार में सवार 4 लोगों में से 3 सुरक्षित थे, जबकि उसी कार में सवार डा. नीलेश कुर्मी की पत्नी सीमा कुर्मी जल कर राख हो चुकी थी. डा. नीलेश ने बताया कि कार एक ट्रक से टकराई और उस में ब्लास्ट हो कर आग लग गई. बर्निंग कार में जली सीमा की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई तो एक ऐसी चौंकाने वाली कहानी सामने आई कि...
सीमा की आंखों से नींद आज भी बहुत दूर थी. हालांकि उस के लिए यह कोई नई बात नहीं थी. छोटे बेटे का जन्म होते ही उस के पति नीलेश का रवैया बदल गया था. नीलेश कुर्मी पेशे से बीएएमएस डौक्टर था और उस का अपना निजी क्लीनिक था. नीलेश रोज ही देर रात घर आने लगा था, जिस से सीमा की परेशानी बढ़ गई थी. उस की रातें बिस्तर पर करवटें बदलबदल कर बीतने लगी थीं. पति जब खूबसूरत पत्नी को नजरंदाज करने लगे तो पति पर शक होना लाजिमी है. सीमा को भी यही लगने लगा था कि नीलेश का कहीं अफेयर है.
इस बात को ले कर दोनों में अकसर विवाद भी होने लगा था. 20 मार्च, 2026 की रात तो हद हो गई. जब नीलेश के घर आने की आहट पा कर सीमा ने बैडरूम में लगी घड़ी पर नजर डाली, उस समय रात के 2 बज रहे थे.
दरवाजा खोलते हुए सीमा ने सवाल दाग दिया, ''इतनी रात कैसे हो गई, तुम्हें तो बीवीबच्चों की खबर ही नहीं रहती.’’






