Love Crime Story: सोनम जिस नवीन से प्रेम करती थी, वह उसी के गोत्र का था. इसलिए मांबाप उस की शादी नवीन से करने को तैयार नहीं थे. जबकि सोनम अपनी जिद पर अड़ी थी. जब उस के पिता ने कहा कि उन के जीतेजी यह विवाह नहीं हो सकता तो सोनम ने तय कर लिया कि...
हरियाणा के जिला रोहतक के गांव कबूलपुर निवासी फौजी भूपेंद्र सिंह की आंखों के सामने बारबार वह हृदयविदारक घटना घूम जाती थी, जब उन की मां भूरी देवी, बड़े भाई सुरेंद्र सिंह, भाभी प्रमिला, बड़े भाई के बेटे अरविंद, उन की खुद की बेटियों सोनिका, मोनिका और बेटे विशाल की गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं, उन के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह की लाडली बेटी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अंजाम दिया था. वह हवस में इस कदर अंधी हो गई थी कि जिन मांबाप ने उसे पैदा किया था, जिस दादी की गोद में पलीबढ़ी थी और जिन भाईबहनों के साथ खेलकूद कर जवान हुई थी, प्रेमी के साथ मिल कर उन्हीं लोगों को मार दिया था.
इस अपराध को अंजाम देने में सोनम, उस का प्रेमी नवीन और नवीन का दोस्त जसबीर शामिल था. इस मामले में 6 मार्च को अदालत में उन के किए की सजा सुनाई गई. उस दिन फौजी भूपेंद्र सिंह ने सुबह नहाधो कर मन ही मन यही प्रार्थना की थी कि जिन लोगों ने उन के घर वालों की बेरहमी से हत्या की है, उन्हें कठोर से कठोर सजा मिले, जिस से उन्हें भी पता चले कि जिंदगी की कीमत क्या होती है.






