Bride Scam. निर्मल के बातबात में गुस्से से तंग आ कर उस की पत्नी दीप्ति दोनों बच्चों को ले कर मायके चली गई थी. निर्मल जैसेतैसे अपने दिव्यांग बेटे भरत को ले तो आया, पर उस की देखभाल के लिए उस ने 2 शादियां की. पहली बीवी उस के गुस्से को बरदाश्त नहीं कर सकी, जबकि दूसरी ने ऐसा खेल खेला कि...

उत्तर प्रदेश के शहर आगरा के थाना शाहगंज के गांव सहारा मिठाकुर के रहने वाले हरीसिंह सोलंकी सेना में नौकरी करते थे. उन का परिवार गांव में ही रहता था. इस परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटे और 3 बेटियां थीं. बड़ा बेटा रणवीर एयरफोर्स में था और अपने परिवार के साथ गुड़गांव में रहता था. उस से छोटा दर्शन सिंह बैंक में था और गाजियाबाद में रहता था. सब से छोटा निर्मल सिंह सौफ्टवेयर इंजीनियर था, जो दिल्ली की किसी कंपनी में नौकरी करता था.

शादी के बाद निर्मल सिंह ने आगरा के सेक्टर 4 स्थित आवासविकास कालोनी में छोटी बहन विशेष के पड़ोस में मकान खरीद लिया था और पत्नी दीप्ति के साथ उसी में रहने लगा था. दीप्ति बीए तक पढ़ी थी. वह आगरा के ही मुरली विहार की रहने वाली थी. उस के पिता एयरफोर्स में नौकरी करते थे.

शुरूशुरू में तो निर्मल का दांपत्य सुखद रहा. दीप्ति ने बीएड की इच्छा जाहिर की तो निर्मल ने अनुमति दे दी. जब दीप्ति बीएड कर रही थी, तभी वह गर्भवती हो गई. समय आने पर उस ने बेटी को जन्म दिया, जिस का नाम हिलोरी रखा गया. बेटी के पैदा होने के बाद दीप्ति का बीएड पूरा हो गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...