Love Marriage Case. सीमा ने 10 साल पहले भाग कर दूसरी जाति के रामू से प्रेम विवाह कर लिया था. वह उस के साथ सुखी तो थी ही, उस के 2 बच्चों की मां भी बन गई थी. लेकिन इतने दिनों बाद भी घर वाले उस के इस प्रेम विवाह को बरदाश्त नहीं कर सके और...

अमित ने जीजा के पैर छूते हुए उन का उखड़ा मूड देख कर पूछा, क्या बात है जीजाजी, आज आप कुछ नाराज से लग रहे हैं? नाराजगी की वजह तुम अच्छी तरह जानते हो अमित. 10 साल से हम जिस आग में जल रहे हैं, वह तुम्हें बताने की जरूरत नहीं है. अमित ने बहनोई को समझाने की कोशिश करते हुए कहा, जीजाजी, बात काफी पुरानी हो चुकी है, इसलिए अब हमें उसे भूल जाना चाहिए. लेकिन जगदीश उस बात को भुलाना नहीं चाहता था, इसलिए उस ने कहा, अगर तुम्हारी जगह मैं होता तो परिवार की उस बेइज्जती का बदला ले कर रहता.

जगदीश की इस बात से अमित सोच में पड़ गया. उस की बहन सीमा ने जो किया था, क्या वह इतना बड़ा अपराध था कि उस के लिए जीजाजी जो कह रहे हैं, क्या वह उचित है? अमित उर्फ भूरा 23 साल का हो गया था. जब उस की बहन सीमा ने दूसरे जाति के लड़के से शादी कर के घर छोड़ा था, तब वह 10-11 साल का था.

खटीक जाति का गंगा सिंह एटा जिले के थाना रिजोर के गांव इब्राहीमपुर में रहता था. उसी का बेटा था अमित. उस के अलावा गंगा सिंह की 4 बेटियां थीं ममता, यशोदा, रमा और सीमा. परिवार बकरियों की खरीदफरोख्त का काम करता था. इस धंधे में उस की इतनी कमाई हो जाती थी कि जिंदगी मजे से कट रही थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...