Hindi Crime Story. पिंकी का भरापूरा हंसताखेलता परिवार था, इस के बावजूद वह कुछ ऐसा चाहती थी, जो पति उसे नहीं दे पा रहा था. उसी की चाह में वह कुछ ऐसा कर बैठी, जिस की वजह से घरपरिवार तो उजड़ा ही, उसे जेल भी जाना पड़ा.
पिंकी जो चाहती थी, वह उसे नहीं मिला था. उस के सपने बड़े थे, ख्वाहिशें अथाह थीं. वह दुनिया की सारी खुशियों को जीवन में समेट लेना चाहती थी, लेकिन उस की शादी ऐसे आदमी से हो गई थी, जो फेरी लगा कर कपड़े बेचता था. इस के बाद उस के सपने, ख्वाहिशें और सारी खुशियां धराशाई हो गईं. उस की सारी उमंगों पर पानी फिर गया.
https://youtube.com/shorts/8j2m-bBFogA?si=7VYTKcpYFvWii_61
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
उसे लगा कि इस दुनिया में हर आदमी को वह सब नहीं मिलता, जो वह चाहता है. यही सोच कर वह संतोष करने की कोशिश जरूर करती, लेकिन उस का मन बेचैन रहता. करीब 8 साल पहले उस की शादी आगरा के थाना बाह के गांव तेजसिंहपुरा के रहने वाले आशाराम के छोटे बेटे गौरीशंकर के साथ हुई थी.
2 भाइयों में गौरीशंकर छोटा था. शादी के बाद बड़ा भाई पत्नी के साथ अलग रहने लगा था, इसलिए मातापिता के साथ गौरीशंकर ही रह रहा था. उस की शादी के बाद घर में रौनक आ गई थी. बहू के आने से मातापिता काफी खुश थे. उन्होंने बहू को हाथोंहाथ लिया था. गौरीशंकर गांवगांव घूम कर कपड़े बेचता था. इस के अलावा पिता के साथ खेती भी करवाता था.






