Chandigarh crime. सुखदीप कौर की अच्छीभली गृहस्थी थी. अपना घर, बच्चे और कमांडो पति. लेकिन फेसबुक पर बने एक एनआरआई यार के चक्कर में पड़ कर उस ने अपना सब कुछ तो गंवाया ही, जेल भी जाना पड़ा...
5 मार्च, 2016 को दोपहर बाद करीब साढ़े 7 बजे एक महिला थाना मौलीनगर पहुंची. वह थाने में मौजूद एसआई गुरविंदर से बोली ‘‘सर, मेरा नाम सुखदीप कौर है और मैं रायपुर खुर्द कालोनी में रहती हूं. मेरे पति जसवीर सिंह पंजाब पुलिस में कमांडो हैं. इस समय उन की ड्यूटी मोहाली के फेज-2 स्थित कमांडो कौंप्लैक्स में है. वह परसों सुबह साढ़े 4 बजे अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे, पर अभी तक वहां नहीं पहुंचे. उन के पास 2 मोबाइल फोन थे, दोनों ही स्विच्ड औफ आ रहे हैं.’’
एसआई गुरविंदर सिंह ने सुखदीप कौर से उस के पति के बारे में कुछ और जानकारी ली. उस के पति का हुलिया आदि पता कर के उन्होंने जसवीर सिंह की गुमशुदगी दर्ज कर ली.
https://youtube.com/shorts/UYYavFPqm6Q?si=ymlENHCjk1wl35LB
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
सुखदीप कौर से बात करने के बाद एसआई गुरविंदर सिंह को कुछ अजीब सा लगा. पति के गायब होने पर जिस तरह महिलाएं परेशान हो जाती हैं, ऐसी कोई चिंता उस के चेहरे पर नहीं थी. एसआई ने यह बात थानाप्रभारी बलदेव कुमार को बताई.
मामला विभाग के ही एक कामांडो के गायब होने का था, इसलिए थानाप्रभारी सुखदीप कौर से बात करने के लिए उस के घर जा पहुंचे. बातचीत में सुखदीप कौर ने बताया कि शायद कोई अनजान व्यक्ति उस के पति को गुमराह कर के अपने साथ ले गया है. बातचीत में उस ने कई बार अपने बयान भी बदले. इस से बलदेव कुमार को सुखदीप कौर की बातों पर शक होने लगा.






