Meerut Crime. शादीशुदा अनुज को एक लड़की से प्यार हो गया था. उस के साथ शादी कर के लिए पत्नी रजनी को रास्ते से हटाना जरूरी था. इस के लिए उस ने योजना तो बड़ी सटीक बनाई जो कामयाब भी रही, पर...
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के गढ़ रोड स्थित आनंद हास्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भरती उस युवक के इर्दगिर्द काफी लोगों का जमावड़ा था. पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे. गोली लगने से युवक के दोनों पैर जरूर जख्मी हो गए थे, लेकिन उस की जान को कोई खतरा नहीं था. उस के चेहरे पर दहशत और बेचैनी के साथसाथ चिंता की लकीरें भी साफ नजर आ रही थीं. ऐसा स्वाभाविक भी था, क्योंकि वह जिस भयानक घटना से रूबरू हुआ था, वह वाकई दहशत पैदा करने वाली थी. रहरह कर उस की आंखों में आंसू आ रहे थे. उस के घर वाले उसे धीरज बंधा रहे थे.
https://youtube.com/shorts/8j2m-bBFogA?si=usOQwpqTw7cdPI_7
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
‘‘मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा, सबकुछ मेरी आंखों के समाने हुआ और मैं रजनी को बचा नहीं सका. इस से अच्छा तो यह होता कि वे लोग मेरी जान ले लेते, मेरी बेटी के लिए रजनी तो जिंदा रहती. उस मासूम का अब क्या होगा..?’’ कहतेकहते एक बार फिर उस का गला रुंध गया. एक पुलिस अधिकारी ने उस के कंधे पर हाथ रख कर सांत्वना दी, ‘‘जो हुआ बहुत बुरा था, लेकिन भरोसा रखो. यह सब करने वालों को हम सलाखों के पीछे पहुंचा कर रहेंगे. हम ने बदमाशों की तलाश में सर्च औपरेशन भी चलाया, पर अभी तक उन कोई पता नहीं चल सका है. कुछ भी हो, हम उन्हें जल्द ही पकड़ लेंगे. तुम हमें घटना के बारे में विस्तार से बताओ, ताकि बदमाश जल्द पकड़े जा सकें.’’






