Love Obsession Murder. देवेन जैसी सोच वाले लड़कों की हमारे समाज में कोई कमी नहीं है, जो हंसबोल कर बातचीत कर लेने वाली लड़कियों के बारे में सोच लेते हैं कि वह उन से प्यार करने लगी हैं. धीरेधीरे वह उन्हें अपनी प्रौपर्टी समझने लगते हैं. लेकिन जब हकीकत सामने आती है तो वह उन लड़कियों के सब से बड़े दुश्मन बन जाते हैं. फिर उन का हश्र किंजल जैसा ही होता है.

महाराष्ट्र के जनपद पालघर की तहसील बसई विरार पश्चिम के बोलीज नाका स्थित गोल्डन ओके इमारत में रहने वाले दीपक शाह की 17 साल की बेटी किंजल 18 जुलाई, 2016 की सुबह कालेज जाने के लिए घर से निकली लेकिन वह अपने समय पर घर लौट कर नहीं आई, तो घर वाले परेशान हो उठे. जवान बेटी का मामला था, इसलिए जैसेजैसे समय बीत रहा था, घर वालों की बेचैनी बढ़ती जा रही थी. इस की एक वजह यह भी थी कि उस का मोबाइल स्विच्ड औफ था.

हैरानपरेशान घर वाले रात 10 बजे तक नातेरिश्तेदारों, जानपहचान वालोें तथा उस की सहेलियों से पता करते रहे, जब कहीं से उस के बारे में कुछ पता नहीं चला तो घर वालों के मन में किसी तरह की अनहोनी को ले कर तरहतरह के विचार आने लगे. उस की मां का तो रोरो कर बुरा हाल था.

तमाम प्रयासों के बाद भी जब किंजल के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उस के पिता दीपक शाह ने रात साढ़े 10 बजे कुछ लोगों के साथ थाना विहार अरनाला में जा कर किंजल की गुमशुदगी दर्ज करा दी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...