Web Series. वेब सीरीज 'इसाकापटनम’ काले कारोबार के अवैध साम्राज्य पर कब्जा करने पर आधारित है. सीरीज में एक खूंखार माफिया नायडू के काले कारोबार पर कब्जा करने के लिए उस की ही बेटी भारती तरहतरह की साजिशें चलती है. बाद में वही बेटी पिता की मौत के बाद खुद माफियाओं की महारानी बन जाती है.
कलाकार: पी. समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप, राजीव कानकाला, सुधाकर कोमाकुला, रोहिणी, माइम गोपी, राजा चेंबोलु, बनर्जी, ज्वाला कोटि, दयानंद रेड्डी आदि
डायरेक्टर: गेरी बीएच, प्रोड्यूसर: साइदीप रेड्डी बोरा, राहुल तमांडा, लेखक: शशिधर मुन्नांगी, प्रशांत रागठी, ताजुद्दीन सैयद, ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
'इसाकापटनम’ अमेजन प्राइम वीडियो की नई तेलुगु क्राइम थ्रिलर है, जो बंदरगाह शहर की सत्ता और अपराध की कहानी दिखाती है. यह 'मिर्जापुर’ और 'वाडा चेन्नई’ जैसी अन्य गैंगस्टर सीरीज से मिलतीजुलती है, लेकिन 7 एपिसोड में बनी इस सीरीज ने बापबेटी के टकराव को केंद्र में रख कर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है.
एपिसोड नंबर 1
'इसाकापटनम’ अमेजन प्राइम वीडियो की नई तेलुगु क्राइम थ्रिलर है, जो बंदरगाह शहर की सत्ता और अपराध की कहानी दिखाती है. यह 'मिर्जापुर’ और 'वाडा चेन्नई’ जैसी अन्य गैंगस्टर सीरीज से मिलतीजुलती है, लेकिन बापबेटी के टकराव को केंद्र में रख कर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की गई है.
हिंदी में डब वेब सीरीज 'इसाकापटनम’ में मुख्य रूप से समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील वर्मा, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप, राजीव कनकाला, रोहिणी मुख्य भूमिका में है.
कहानी की शुरुआत समुद्र के किनारे खड़ी भारती से होती है. उसे अपने बचपन का एक भयानक हादसा अकसर याद आता है, जब उस के पिता ने उस की मां को जिंदा जला दिया था. उस वक्त भारती ने अपनी आंखों के सामने अपनी मां को मरते देखा था. यही हादसा उस के मन पर गहरी छाप छोड़ चुका था.






