Cow Palace Rajasthan. इसे भक्ति मानें, आस्था कहें या फिर गौ के प्रति बिजनेसमैन की अंधभक्ति का दिखावा. यह जानकारी अजीबोगरीब ही है कि एक बिजनेसमैन की गाय 24 लाख का आभूषण पहनती है. उसे रखने के लिए एक करोड़ का महल बनवाया जा रहा है.

इस का नाम राधा रखा गया है, पिछले दिनों इस की नंदी के साथ धूमधाम से शादी रचाई गई, जिस में ग्रामीण बाराती बने थे.

यह गाय जालौर के बिजनेसमैन नरेंद्र पुरोहित की गाय है, जो 10 किलो चांदी (करीब 24 लाख रुपए) के गहने पहनती है.

इस बारे में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले  नरेंद्र पुरोहित कहते हैं कि गाय हमारे घर में रहती है. हम इसे ही गौमाता का महल कहते हैं. लेकिन लोगों ने जब ताने दिए कि इस में तो तुम भी रहते हो, तब राधा महल बनाने का विचार किया.

इस 2 मंजिला भवन में गाय के लिए घूमने, चरागाह और उन्हें देखने आने वालों के लिए बैठने की जगह बनाई गई है. नरेंद्र पुरोहित ने पथमेड़ा गोशाला में गाय और नंदी का विवाह भी करवाया था.

उन का इस आस्था और विश्वास के संबंध में कहना है कि मेरे पास वैसे तो करीब 25 गाय हैं, लेकिन राधा मेरे लिए खास है. साल 2019 में आई कांकरेज नस्ल की गाय 'राधाÓ ने मेरी जिंदगी बदल दी.

मैं उस वक्त 1,500 रुपए प्रतिमाह की नौकरी करता था. राधा के आने के बाद मेरा काम बढ़ा और मैं कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक बन गया. मैं रेलवे के ठेके भी लेता हूं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...