Love Crime Story in Hindi. रिश्ते की भाभी रति शर्मा से एकतरफा प्यार के चलते शादी की जिद में विराज उर्फ जितेंद्र पाठक रिश्तों की मर्यादा भूल गया और अपने हाथ खून से रंग लिए. इस के बदले उसे मिला फांसी का फंदा. दिमाग को सन्न कर देने वाली घटना पढि़ए इस सनसनीखेज कहानी में...

फिरोजाबाद जिले के अरांव इलाके के बामई गांव की रहने वाली पिंकी शर्मा अपनी बेटी रति शर्मा और डेढ़ वर्षीय नाती आरव के साथ शनिवार 30 मई, 2026 को अपनी सहेली पुष्पलता पाठक से मिलने आई थीं. पुष्पलता शिकोहाबाद की यादव कालोनी में रहती थीं और हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं.

वहीं पर रति शर्मा का फुफेरा देवर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं भी अपराह्न 3 बजे आ गया.

कुछ देर रति से बात करने के बाद वह उस के बच्चे आरव को टौफी दिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गया. घर से बाहर आने के बाद अचानक विराज ने अपनी गोद से आरव को जमीन पर पटक दिया. इतना ही नहीं, उस ने मासूम आरव के पैर पकड़ कर उसे 8 बार जमीन पर पटक कर उस की निर्मम हत्या कर दी और शव को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गया.

जिस समय विराज आरव को पटक कर मार रहा था, उस समय आवाज सुन कर आसपास के लोग अपनेअपने घरों से बाहर आ गए. लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते, पलभर में ही मासूम ने दम तोड़ दिया.

रति और उस के फेमिली वालों को जैसे ही जानकारी हुई, वे दौड़े और आननफानन में आरव को अस्पताल ले कर पहुंचे. इमरजेंसी में तैनात डौक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...