Meerut Nurse Murder Case. अस्पताल, जहां लोग मौत के मुंह से बाहर आने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन क्या हो जब उसी संजीवनी बांटने वाली जगह की आबोहवा में कोई इश्क के नाम पर मौत का जहर घोल दे. उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल की नर्स नेहा के साथ उसी अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन सुरेश ने ऐसा ही किया. सफेद लिबास वाले दोनों स्वास्थ्यकर्मी, जो कभी एकदूसरे के प्यार में गिरफ्त थे, लेकिन इस प्रेम प्रसंग का अंत किसी रूमानी कहानी में नहीं बल्कि बेहद सर्द और सोचीसमझी खौफनाक साजिश में हुआ. यह वाकया सुन कर सिहरन भी होती है कि जिस अस्पताल के कारीडोर में मरीजों की जिंदगी देने की जद्दोजेहद चल रही थी, ठीक उसी वक्त वहां मौत की खामोश स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी. ओटी टेक्नीशियन सुरेश ने मैडिकल साइंस और रसायनों की अपनी नौलेज का इस्तेमाल किसी की जान बचाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रेमिका नर्स नेहा की सांसें छीनने के लिए किया. आखिर ऐसी क्या वजह रही कि सुरेश ने अपनी प्रेमिका को अस्पताल में मौत की नींद सुलाया?

सुरेश कई दिनों से परेशान नजर आ रहा था. लेकिन अपने दिल की पीड़ा किस के साथ शेयर करे, वह समझ नहीं पा रहा था. उसी समय उस का दोस्त फरहान उस के पास आया. उस ने उस का लटका चेहरा देखा तो उस से पूछा, ''सुरेश भाई, मैं कई दिनों से देख रहा हूं कि तुम हर वक्त खोएखोए से रहते हो. तुम्हें कोई दिक्कत है तो बताओ.

शायद मैं किसी काम आ सकूं?’’

''नहीं फरहान भाई, ऐसी कोई बात नहीं. लेकिन मैं इस समय बुरी तरह से फंसा हुआ हूं. तुम तो जानते ही हो, मेरी दोस्ती नेहा के साथ है. वह एक विधवा है, लेकिन मैं शादीशुदा और एक बच्चे का बाप हूं. मेरी उलझन वही है. वह मुझ पर शादी के लिए दबाव बना रही है. अब तू ही बता यार, ऐसी कंडीशन में मैं उस के साथ शादी कैसे कर सकता हूं. मैं ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह मेरी एक भी बात मानने को तैयार नहीं. यही बात मुझे दिनरात खाए जा रही है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...