True Crime Story. राजस्थान पुलिस के हैडकांस्टेबल रोहताश मीणा ने अपनी बेटी अनु मीणा की शादी पीडब्लूडी के इंजीनियर गौतम मीणा से इसलिए की थी कि बेटी सुख से रहेगी. बेटी की शादी में उन्होंने करीब 60 लाख रुपए खर्च किए थे. इस के बावजूद भी ससुराल में अनु मीणा का जीना दूभर हो गया था. और फिर एक दिन अनु के साथ ऐसी घटना घटी कि...
अनु मीणा की शादी गौतम मीणा के साथ 25 जुलाई, 2015 को तय कर दी गई थी. अनु बहुत खुश थी, क्योंकि उस की शादी जिस युवक से होने वाली थी, वह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में एक्सईएन (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) के पद पर कार्यरत था. इंजीनियर पति उसे जीवनसाथी के रूप में मिल रहा था, इस से उस की खुशी दोगुनी थी. उस ने जैसे पति की कल्पना की थी, वैसा ही पति उसे मिलने वाला था.
अनु के भाग्य को सराहते हुए उस की सहेलियां कह रही थीं, ''अनु, तुम बहुत भाग्यशाली हो, जो तुम्हें इंजीनियर जीवनसाथी के रूप में मिल रहा है. तुम ससुराल में राज करोगी.’’
यह सुन कर अनु मन ही मन मुसकरा रही थी. सखियों ने उबटन लगा कर अनु का रंगरूप निखार दिया था. उसे दुलहन बनाया गया. गहनों से सजाया गया. हाथों में मेहंदी, पांव में महावर रचाई गई. गोरे रंगरूप की अनु मीणा ने दुलहन बनने के बाद खुद को आईने में देखा तो वह खुद के खिले रूप पर शरमा गई थी.
https://youtube.com/shorts/5q6ABBBN8BI?si=ASWEycpSGIQYdOIa
वह लाल जोड़े में अप्सरा सी सुंदर लग रही थी. तय वक्त पर बारात आई और हंसीखुशी से शादी की सारी रस्में निबटा दी गईं. गौतम ने अनु के साथ सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें अग्नि के समक्ष खाईं. सात वचन निभाने का वादा किया.






