Ventilator Theft Gang. अधिकतर चोर रुपएपैसे या जेवर आदि की चोरी करते हैं, किंतु तेलंगाना में पुलिस ने 2 ऐसे चोरों को पकड़ा, जो सरकारी अस्पतालों से वेंटिलेटर चोरी करते थे. इस मामले में एक आरोपी लिखे जाने तक फरार चल रहा था. इन आरोपियों के निशाने पर कैश और गहनों से भरी तिजोरी नहीं, बल्कि सरकारी अस्पताल के वेंटिलेटर थे.

चोरी की हैरान कर देने वाली यह वारदात तेलंगाना के आदिलाबाद में सरकारी अस्पताल में हुई थी. इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के पास से अस्पताल की कई सारी सामग्री बरामद की गईं, जो चोरी की गई थीं. पूछताछ में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि महाराष्ट्र के कई अस्पतालों और तेलंगाना के निजामाबाद के एक अस्पताल में उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है.

वे मैडिकल तकनीशियन बन कर अस्पताल में घुसते थे और वहां से कीमती सामान चुरा लेते थे. इस का खुलासा तब हुआ, जब आदिलाबाद के सरकारी राजीव गांधी इंस्टीट्यूट औफ मैडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल से 4 वेंटिलेटर चुराने का मामला सामने आया. वे एक अंतरराज्यीय मैडिकल उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा थे.

आदिलाबाद के एसपी अखिल महाजन ने इस बारे में मीडिया को बताया कि वे किस तरह से इस चोरी को अंजाम देते थे. 30 अक्तूबर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी सज्जन बसंत एम. और अभिजीत मैडिकल टेक्नीशियन बन कर आदिलाबाद स्थित रिम्स में दाखिल हुए थे. उन्होंने अस्पताल की दूसरी मंजिल के वार्डों से 4 वेंटिलेटर चुरा लिए, जबकि वहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इमरजेंसी इलाज चल रहा था.

चोरी किए गए उपकरणों को बाद में महाराष्ट्र ले जाया गया था. इस के बाद आरोपियों ने वेंटिलेटर बेचने के लिए हैदराबाद के मैडिकल उपकरण बिक्री और सर्विस डीलर कोंडा रेड्डी से संपर्क किया था. उन्होंने बताया कि यह जानते हुए भी कि उपकरण चोरी के हैं, कोंडा रेड्डी उन्हें खरीदने के लिए तैयार हो गया और चंद्रपुर चला गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...