Family story . सना जब नईनवेली दुलहन बन कर मुबीन के घर आई तभी से मुबीन ने उस की भावनाओं को नहीं समझा. वह हमेशा अपने बिजनैस को तवज्जो देता था. इसी अनदेखी से सना के पैर ससुर रियाजुद्दीन की तरफ बहक गए. इस के बाद घर में ऐसा खूनखराबा हुआ कि...

अवैध संबधों के परिणाम सामाजिक बदनामी के रूप में बेहद दुखद अंजाम तक पहुंचते हैं. मुबीन को केवल शक ही नहीं बल्कि पूरा यकीन हो गया था कि उस के पिता और उस की पत्नी के बीच में अवैध संबंध हैं. उस ने दोनों को कई बार समझाया, पंचायत भी बुलाई, लेकिन दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. अंतत: उस ने दोनों को ऐसी खौफनाक मौत दे डाली, जिस से पूरे घर में ही हमेशाहमेशा के लिए मातम पसर गया.

उस दिन घर पहुंचतेपहुंचते मुबीन को काफी देर हो गई थी. दुकान में काफी भीड़भाड़ होने के कारण वह दिन भर व्यस्त रहा था. उस के बाद उस का एक दोस्त कई दिनों के बाद उस से मिलने आया तो मुबीन ने मार्केट से एक व्हिस्की की बोतल मंगा ली. स्नैक्स ले कर उस का दोस्त आया ही था तो दोनों काफी देर तक बचपन की बातें करतेकरते शराब की घूंट भरते रहे.

जब मुबीन अपने घर पर बाइक से आया तो रात के 10 बजे चुके थे. मुबीन ने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो उस ने देखा कि उस की बीवी सना और अब्बू रियाजुद्दीन हंसहंस कर बेतकल्लुफी से बातें कर रहे थे. यह देखते ही मुबीन की आंखों में तो जैसे खून ही उतर आया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...