High Profile Murder Case. बौलीवुड के जानेमाने संगीतकार जतिन-ललित और गायिका तथा नायिका सुलक्षणा पंडित एवं विजेयता पंडित की बहन तथा सेंट्रल कस्टम ऐंड एक्साइज कमिश्नर की पत्नी संध्या सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उन के बेटे रघुवीर सिंह को मात्र परिस्थितिजन्य सुबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है. जबकि अभी यह भी पता नहीं है कि उस ने हत्या क्यों की थी
सुप्रीम कोर्ट ने रघुवीर सिंह की अग्रिम जमानत की अरजी खारिज कर दी तो मजबूरन उसे 16 दिसंबर, 2013 की दोपहर 2 बजे महानगर मुंबई के उपनगर चेंबूर स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट-6 के औफिस आ कर जांच अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा. क्योंकि इस के अलावा अब उस के पास कोई दूसरा चारा नहीं बचा था.
इस तरह वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीपाद काले और उन की जांच टीम को नवी मुंबई के बहुचर्चित संध्या सिंह हत्याकांड के मामले में 1 साल 3 दिन बाद मृतका के बेटे रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर ने में एक महत्त्वपूर्ण कामयाबी मिल गई थी. क्योंकि उन का कहना था कि रघुवीर सिंह के खिलाफ उन के पास भले ही कोई ठोस सुबूत नहीं है, लेकिन परिस्थितिजन्य सुबूत अवश्य हैं.
https://youtube.com/shorts/9T1zmBXZoEU?si=zmnbLiU0TEckIRfv
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
जिन परिस्थितिजन्य सुबूतों के आधार पर रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था, ये सुबूत क्राइम ब्रांच और नवी मुंबई पुलिस के पास पिछले 6 महीनों से थे. लेकिन अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए रघुवीर सिंह बारबार कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहा था, इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी. वह जहां भी गया, जांच अधिकारियों ने परिस्थितिजन्य सुबूतों के आधार पर उस की अग्रिम जमानत का विरोध किया था. सभी अदालतों ने उन्हीं परिस्थितिजन्य घटनाओं को सुबूत माना और उस की अग्रिम जमानत की अरजी खारिज कर दी.






