Karnataka Crime News : कोट्टूरक्षय और वसंत का रिश्ता चाचा और भतीजे का था. दोनों की उम्र के बीच में भी बड़ा फासला था, जहां अक्षय 25 साल का था तो उधर चाचा वसंत की उम्र अब 50 वर्ष की हो चुकी थी. मगर दोनों के बीच एक सच्ची और पक्की दोस्ती थी. वह थी शराब की. दोनों ही चाचाभतीजे शराब के बड़े शौकीन थे.

शराब के लिए दोनों के बीच बड़ी अटूट दोस्ती थी. एकदूसरे पर जान देने और जान ले लेने का जज्बा दोनों के अंदर कूटकूट कर

भरा हुआ था. दोनों एक साथ बैठ कर हफ्ते या 2-4 दिन के बीच अपनी महफिल जमा कर एकदूसरे से अपने दुखसुख बांट लिया करते थे.

उस दिन मंगलवार था और तारीख थी 26 जनवरी, 2026. अक्षय अपने घर में मोबाइल देखने में व्यस्त था, तभी उसे अपने चाचा वसंत का फोन आ गया. अक्षय ने तुरंत फोन उठा कर पूछा, ''हां चाचा, कई दिनों बाद आप को मेरी याद आ ही गई. बोलिए क्या बात है?’’ अक्षय, हम कई दिनों से साथ में बैठे भी नहीं. मुझ से नाराज हो क्या तुम?’’ वसंत ने उलाहना देते हुए कहा.

''आप को क्या बताऊं चाचा, मेरी नौकरी भी छूट गई. बड़ी परेशानी में हूं, अब तो मैं आप को पार्टी देने लायक भी नहीं रहा.’’ यह कहते हुए अक्षय सुबक कर रोने लगा था.

''अक्षय, मेरे होते हुए अपने को कभी अकेला मत समझा कर, अब जल्दी से उसी बार में आ जा, जहां पर हमारी पार्टी होती रहती है. आज की ग्रांड पार्टी मेरी ओर से.’’ कहते हुए वसंत ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...