Mysuru Tragedy. आज के समय में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कई लोग मुश्किल परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठा लेते हैं कि इस का असर पूरे परिवार पर पड़ता है. ऐसी ही एक घटना में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और 2 बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में और समझते हैं कि ऐसे मुश्किल समय में खुद को इस तरह का कदम उठाने से कैसे बचाया जा सकता है.
यह मामला कर्नाटक के मैसूर जिले के हुंसूर शहर स्थित न्यू मारुति लेआउट से सामने आया है. बताया जा रहा है कि हरीश एक इंश्योरेंस कंपनी की वाहन रिकवरी यूनिट में नौकरी करता था और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था. आरोप है कि हरीश ने पहले अपनी पत्नी निश्चिता और दोनों बच्चों रक्षा और नक्शा की हत्या की. इस के बाद वह कमरे में गया और कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश ने इस पूरी घटना को अंजाम देने से पहले योजना बनाई थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस में उस ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया था.
https://youtube.com/shorts/9T1zmBXZoEU?si=vRt-3BBvQQHVuxAG
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
नोट में हरीश ने लिखा था कि वह ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलेगा. इस के अलावा उस ने लाकर में रखे प्रौपर्टी के दस्तावेजों, अन्य जरूरी कागजात और उन की चाबियों के बारे में भी जानकारी दी थी. उस ने पुलिस से इन दस्तावेजों को नोट में बताए गए व्यक्ति तक पहुंचाने का अनुरोध किया था.






