Bihar Crime: एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया, जहां एक महिला का अपने प्रेमी से प्रेमप्रंसंग चल रहा था. जब पति को पत्नी के प्रेम के बारे में पता चला तो उस ने पत्नी की शादी उस के प्रेमी से करवा दी. क्यों एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले किया. आखिर क्या थी इस घटना की वजह? चलिए जानते हैं इस पूरी स्टोरी को विस्तार से, जो आप को बताएगी इस अनोखी घटना की पूरी जानकारी.
यह हैरान कर देने वाली वारदात बिहार के रोहतास से सामने आई है, जहां धर्मेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी मंजू देवी की शादी दोस्त से करवा दी. शादी गांव के ही एक मंदिर में संपन्न हुई. इस दौरान पंचायत के सरपंच, महिला के पेरेंट्स समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. आप को बता दें कि दिनारा प्रखंड के नटवार गांव की रहने वाली मंजू की शादी जून 2021 में करमैनी गांव के धर्मेंद्र कुमार से हुई थी. दोनों का 4 साल का एक बच्चा भी है.
धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी मंजू के साथ दिल्ली में रहता था. वहीं पति का दोस्त पास ही किराए के मकान में रहता था और अकसर उन के घर आताजाता था. इस दौरान मंजू और उस युवक के बीच बातचीत और मुलाकातें बढ़ती गईं. इसी दौरान दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हुआ. इस के बाद दोनों होली के समय गांव आए थे. कुछ दिनों बाद पति काम के सिलसिले में गुजरात चला गया. मंजू मायके में रहने लगी और प्रेमी युवक भी दिल्ली से गांव पहुंच गया.
इस के बाद दोनों फिर से मिलने लगे थे. देर रात को प्रेमी अपनी प्रेमिका मंजू से मिलने उस के घर आया, और दोनों एक ही कमरे में सोते पाए गए. इस के बाद फेमिली वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इस के बाद पूरे गांव में रातभर हंगामा मच गया. इस कि सूचना मंजू के पति को भी दे दी गई. वह भी गुजरात से गांव के लिए चल दिया.






