Bihar Crime News: एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिस ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. मामला ऐसी युवती का है, जो अपने प्रेमी को पाने में असफल होने पर एक खौफनाक साइको किलर बन गई. सवाल यह उठता है कि आखिर वह कौन है, जिस ने प्यार की चाह में ऐसी हिंसा को जन्म दिया? आइए जानते हैं, इस पूरी घटना को विस्तार से, जिसे पढ़कर आप को सतर्क रहने की जरूरत महसूस होगी.
यह सनसनीखेज मामला बिहार के मोतीहारी जिले से सामने आया है. शिल्पी कुमारी नाम की युवती ने अपने प्रेमी को नहीं पा सकने के गुस्से में अब तक 18 गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया है. शिल्पी ने पहले बुजुर्गों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया और बच्चों के साथ भी क्रूरता दिखाई. उस के कई अपराधों को स्थानीय लोग और पुलिस केवल हादसा समझकर नजरअंदाज करते रहे, लेकिन अपराध छिपा नहीं रह सकता. पुलिस पूछताछ में उस के भाई ने शिल्पी के अपराधों की पोल खोल दी.

पुलिस ने शिल्पी को तब पकड़ लिया, जब उस ने फ्लिपकार्ट से चाकू खरीद कर 5 साल की बच्ची की हत्या की. जांच में सामने आया कि शिल्पी ने 20 मार्च, 2026 को आंधी और हल्की बारिश के बीच 5 साल की बच्ची को अपने घर बुलाया, ताकि वह ग्रामीणों की नजर से बच सके. इस के बाद उस ने बच्ची का आडियो रिकौर्ड किया, जिस में बच्ची अपनी बड़ी मां की शिकायत कर रही थी. यह आडियो उस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फिर बच्ची की हत्या कर दी.






