UP Double Murder Case. चंद्रभान ने कई बार पत्नी और उस के प्रेमी अरविंद को चेतावनी दी कि दोनों जो कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है. लेकिन वे नहीं माने. इस के बाद चंद्रभान ने जो किया, उस से उसी का घर बरबाद हो गया.

दरवाजे की झिर्री से चंद्रभान ने कमरे में जो देखा, शरम से नजरें झुक गईं. उस की पत्नी निशा अरविंद के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी. उन्हें उस हालत में देख कर भले ही नजरें उस की झुक गई थीं, लेकिन देह में आग लग गई थी. उस ने बाहर से ही दांत पीसते हुए कहा, ‘‘हरामजादे, मेरे मना करने के बावजूद तू फिर आ गया. आज मैं तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा.’’

इतना कह कर चंद्रभान ने वहीं रखी कुल्हाड़ी उठा ली. इस के बाद अरविंद जैसे ही दरवाजा खोल कर बाहर निकला, पूरी ताकत से उस ने अरविंद की गरदन पर वार कर दिया. एक ही वार में अरविंद जमीन पर गिर पड़ा. लेकिन इतने पर भी चंद्रभान नहीं रुका. वह तब तक उस पर कुल्हाड़ी के वार करता रहा, जब तक उसे विश्वास नहीं हो गया कि अरविंद खत्म हो गया है.

पति को इस तरह गुस्से में देख कर निशा अपनी जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागी. चंद्रभान पीछे से चिल्लाया, ‘‘भाग कर कहां जाएगी चरित्रहीन औरत... मैं आज तुझे भी नहीं छोड़ूंगा.’’

इतना कह कर चंद्रभान ने निशा को दौड़ा लिया. निशा भाग कर पप्पू शर्मा के खेत तक पहुंची थी कि ठोकर लगने से गिर पड़ी. वह उठ पाती, उस के पहले ही चंद्रभान ने उस पर भी उसी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. निशा चीखती रही, लेकिन चंद्रभान के हाथ तभी रुके, जब तब वह मर नहीं गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...