Delhi Kidnapping Case. अर्जुन वोहरा का सुबहसवेरे ही अपहरण कर लिया गया. उसी दिन दोपहर को उस के पिता ने 5 लाख की फिरौती दे कर उसे छुड़ा भी लिया. लेकिन अर्जुन की कार और मोबाइल अपहर्त्ताओं के पास रह गए थे, जिन का वे दुरुपयोग कर सकते थे. इस की सूचना पुलिस को देना जरूरी था. हकीकत पता चली तो पुलिस ने कार व मोबाइल तो बरामद किया ही, साथ ही ...
अर्जुन वोहरा रविवार को अकसर देर से सो कर उठता था लेकिन 1 मई के रविवार को उस की आंखें जल्दी खुल गईं. उस दिन वह सुबह 5 बजे ही जाग गया. उस समय घर के बाकी लोग सोए हुए थे. फ्रैश होने के बाद अर्जुन का मन नाश्ता करने का हुआ. लेकिन इस के लिए उस ने मम्मी को जगाना ठीक नहीं समझा. उस ने गैरेज से अपनी आई-20 कार निकाली और ईस्ट अर्जुन नगर, दिल्ली स्थित अपनी कोठी से विकास मार्ग की तरफ निकल गया. वहां ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जो रात को भी खुले रहते हैं.
https://youtube.com/shorts/UYYavFPqm6Q?si=8X4IK6Bnxxu3ZGtp
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
उस समय 27 वर्षीय अर्जुन वोहरा का मन हौट डौग खाने का कर रहा था. कार ले कर वह प्रीत विहार स्थित 24×7 शौप नाम के रेस्टोरेंट में पहुंचा, लेकिन वहां उस का पसंदीदा हौट डौग नहीं मिला. वहां से वह यमुना स्पोट्र््स कौंप्लेक्स की तरफ चल दिया.
जब उस की गाड़ी विकास मार्ग पर पुष्पांजलि मैडिकल सेंटर से थोड़ा आगे गुरुद्वारे के पास पहुंची, तभी एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार तेज गति से ओवरटेक कर के आगे निकल गई.






