Fake Call Center: दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो मालिक समेत कुल 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं. दिल्ली के रंजीत नगर थाना इलाके मे एक कॉल सेंटर पर 4 अप्रैल 2026 को छापेमारी की गई. कॉल सेंटर का नाम आरडी सर्विसेस था. कॉल सेंटर से लोगो को फोन करके फर्जी रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी बेची जाती थी. कहीं भी गाड़ी खराब हो जाए, टायर पंचर हो जाए तो कॉल करें, तुरंत मदद मिलेगी.
प्लास्टिक का नकली कार्ड COD कैश ऑन डिलीवरी पर भेजते और 3,000 से 4,000 रुपये वसूल लेते थे लेकिन बदले में कोई सेवा नहीं देते थे. पैसे लेने के बाद ग्राहक का नंबर ब्लॉक कर देते थे. राजधानी में ये सेंटर पिछले 6 महीने से बिना लाइसेंस चल रहा था.
पुलिस ने इस कॉल सेंटर से एक कंप्यूटर, ढेर सारे नकली प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड, ग्राहकों की डिटेल शीट, कई मोबाइल फोन और अटेंडेंस रजिस्टर बरामद किया. पुलिस ने रंजीत नगर थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है. Fake Call Center






