Firozabad Crime News: मंजू के प्यार में गौतम इस कदर पागल था कि उस के घर वालों के लगातार मना करने पर भी वह पीछे नहीं हटा. अंतत: मंजू के घर वालों ने अपनी इज्जत की खातिर उसे ठिकाने लगा दिया.

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के कस्बा एका के रहने वाले राम सिंह के बड़े बेटे गौतम का मन गांव में नहीं लगा तो कुछ करने की सोच कर वह दिल्ली चला गया, जबकि मां नहीं चाहती थी कि वह दिल्ली जाए. क्योंकि उस के पिता की मौत हो चुकी थी और पिता के बाद वही घर में सब से बड़ा था. गौतम ने कुछ दिन तो मन लगा कर नौकरी की, लेकिन अचानक उसे लगने लगा कि वह दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी से तालमेल नहीं बैठा पा रहा है.  मां कहती ही थी कि घर में बहुत काम है, वह बेकार वहां पड़ा है. आखिर एक दिन वह नौकरी छोड़ कर गांव आ गया. बेटे के आने पर शीला ने कहा, ‘‘अब तुझे दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, जो कुछ भी करना है, गांव में रह कर कर.’’

गौतम घर में ही रह कर कुछ करना चाहता था. इस बारे में उस ने अपने बहनोई से बात की तो उस ने कहा, ‘‘आम के बागों को ठेके पर ले लो. 3-4 महीने में इतनी आमदनी हो जाएगी कि पूरे साल आराम से खर्च चलता रहेगा.’’

गौतम ने बाग मालिकों से बात करनी शुरू की. इसी चक्कर में उस की मुलाकात थाना सहावर के गांव नगलां विभाई के रहने वाले नरेश के बेटे आदेश से हुई. वह पहले से ही आम के बागों को ठेके पर लेता रहता था. दोनों हमउम्र थे, इसलिए पहली मुलाकात में ही उन की दोस्ती हो गई. आदेश को आम के बागों को ठेके पर लेने का अनुभव था, इसलिए गौतम ने उसी के साथ आम के बागों को ठेके पर ले लिया. दोनों का एक साथ काम हो गया तो वे एकदूसरे के घर भी आनेजाने लगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...