Hindi Crime Story. शमशाद बेगम उर्फ शादो को उस के प्रेमी जमाल ने लाहौर की हीरामंडी के दलालों को बेच दिया था. लेकिन वह जैसेतैसे वहां से भाग निकली. वह घर नहीं लौटना चाहती थी, इसलिए एक शरीफ आदमी मसूद अहमद ने उस से शादी कर ली. जब मसूद अहमद का इंतकाल होने वाला था तो उन्होंने शादो की जिम्मेदारी अपनी पत्नी को सौंप दी. पत्नी तो शादो के साथ निभाने लगी लेकिन उस के बेटों को यह गवारा नहीं था. उन्होंने...
यह उन दिनों की बात है जब मैं पंजाब के एक छोटे से शहर के एक थाने में तैनात था. एक दिन दोपहर लगभग 3 बजे एक अधेड़ उम्र की औरत थाने में आई, उस के साथ 2 आदमी भी थे. उन्होंने बताया कि एक औरत मर गई है, उन्हें शक है कि उस की हत्या की गई है. पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें संदेह इसलिए है कि देखने से ऐसा लग रहा है जैसे उसे जहर दिया गया हो.
मैं ने देखा मर्द बोल रहे थे लेकिन औरत चुप थी. मैं ने पूछा रिपोर्ट किस की ओर से लिखी जाएगी. उन्होंने औरत की ओर इशारा कर दिया. वे दोनों मर्द उस के पड़ोसी थे. औरत का नाम शादो था और मरने वाली का नाम सरदारी बेगम. मैं ने मरने वाली से उस का संबंध पूछा तो उस ने बताया कि मरने वाली उस की सौतन थी. उस के पति का 9 महीने पहले देहांत हो चुका था. सौतनों के झगड़े होना मामूली बात है. मैं ने भी इसी तरह का केस समझ कर रिपोर्ट लिख ली और उनके घर पहुंच गया.






