UP Crime News. हरिओम यादव से बोतल बाबा बने पाखंडी ने सुनियोजित तरीके से कानपुर देहात के गांवों में अपने चमत्कार का खूब प्रचार किया, जिस से उस के आश्रम में पीडि़तों की भीड़ जुटने लगी थी. उसे रोजाना हजारों रुपए की आमदनी होने लगी. समस्या निदान के बहाने वह महिलाओं को अपनी हवस का शिकार इस तरह बनाता कि...
हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा कुछ देर आंख बंद कर कोई मंत्र बुदबुदाता रहा, फिर उस ने आंखें खोलीं और एक भरपूर नजर सामने बैठी खूबसूरत रेखा पर डाली. फिर वह रेखा के ससुर सालिग राम की ओर मुखातिब हुआ, ''आप नींबू, चाकू और एक गिलास पानी लाइए. अभी पता चल जाएगा कि आप की बहू पर किसी मायावी शक्ति का साया है या वह शारीरिक व्याधि से पीडि़त है.’’
सालिग राम तांत्रिक बाबा की आज्ञा का पालन करते हुए किचन से नींबू, चाकू व एक गिलास पानी ले आए. तांत्रिक ने गिलास का पानी हाथ में लिया और मंत्र बुदबुदाते हुए कई फूंक मारे फिर रेखा से कहा कि इस पानी को पी लो.
https://youtube.com/shorts/9T1zmBXZoEU?si=YHGkGpgXTOUzwuHU
इस के बाद उस ने जेेब से तह किया हुआ रूमाल निकाला फिर रूमाल से चाकू को कई बार हौलेहौले पोंछा. तत्पश्चात उस ने कोई अस्पष्ट सा मंत्र बुदबुदाना शुरू किया. सालिग राम तथा उस के परिवार वालों की आंखें तब हैरानी से भर गईं, जब उन्होंने देखा कि नींबू को काटने के बाद उस में नीबू के रस की जगह रक्त टपकने लगा है.
''इस का मतलब है तुम्हारी बहू शारीरिक व्याधि का शिकार नहीं है. बल्कि उस पर कोई शैतानी साया है. उसे भगाने के लिए अनुष्ठान करना होगा, तब वह बिलकुल ठीक हो जाएगी.’’ हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा ने कहा.






