Crime Fiction Story. बिल्ली ने एलिस पर नहीं, गाइड पर छलांग लगाई, जो तख्त का रस्सा पकड़े था. गाइड औंधे मुंह गिरा और रस्सा उस के हाथ से छूट गया, तख्त के धमाके के साथ एलिस की दर्दनाक चीख गूंजी. आखिर बिल्ली ने बच्चे की हत्या का बदला ले ही लिया   

शादी के बाद हनीमून पर जाने की बात आई तो बीवी ने नरनबर्ग चलने को कहा, ताकि शहरों की भीड़भाड़ और शोरशराबे से दूर एकांत में हम शांति से कुछ दिन गुजार सकें. हम दोनों घर से निकले तो बदकिस्मती से स्टेशन पर हमारा दोस्त एलिस मिल गया. संयोग से वह भी नरनबर्ग घूमने जा रहा था.

हनीमून में किसी तीसरे की मौजूदगी हमारे लिए बरदाश्त से बाहर की बात थी, लेकिन वह हमारा ऐसा दोस्त था कि मैं सीधे तौर पर उसे मना भी नहीं कर सकता था. मजबूरी में कबाब में हड्डी की तरह उसे शामिल करना पड़ा. लेकिन हनीमून से लौट कर मेरी बीवी एमेलिया ने अपनी तमाम सहेलियों को नसीहत दी कि वे हनीमून पर जाते समय किसी तीसरे को कतई न शामिल करें, वरना पछताना पड़ेगा.

मैं, एमेलिया और मिस्टर एलिस पूरा नरनबर्ग घूमने के बाद अंत में नरनबर्ग के उस किले को देखना चाहते थे, जो एक बहुत बड़ी और ऊंची पहाड़ी पर बना था. उस ऐतिहासिक किले को 18वीं सदी में एक जालिम राजा ने बाहरी दुश्मनों के आक्रमण से बचने और रियासत के बागियों को सजा देने के लिए बनवाया था. इसलिए उस किले के साथ जुल्मों और जबरदस्ती की तमाम दास्तानें जुड़ी थीं. अब वह पुरातात्विक धरोहर बन चुका था और दूरदूर से लोग उसे देखने आते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...