Pooja Vaibhav Theft Case. एकदूसरे से प्यार करने वाले पूजा और वैभव गरीब परिवारों से थे, लेकिन उन के ख्वाब बहुत ऊंचे थे. अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए उन्होंने ऐसे आदमी को निशाना बनाया, जिस के पूजा पर तमाम एहसान थे. पूजा ने उन के साथ जो किया, जान कर कोई मुश्किल से ही किसी की मदद  करना चाहेगा

ऐसे तमाम लोग हैं, जो किसी की मदद करते समय यह नहीं सोचते कि उन्हें उस के बदले में क्या मिलने वाला है. ऐसे लोग किसी कमजोर या असहाय की मदद कर के मन ही मन सुकून महसूस करते हैं.

लेकिन बदल रहे सामाजिक परिवेश में कभीकभी नेकियां भी मुसीबत बन जाती हैं. तब मदद करने वाले आदमी को लोग तरहतरह की नसीहतें देने लगते हैं. उन के सामने तरहतरह के उदाहरण पेश किए जाने लगते हैं और समझाया जाने लगता है कि अब जमाना बदल गया है, इसलिए किसी की मदद सोचसमझ कर करनी चाहिए. उस स्थिति में मदद करने वाला आदमी यही सोचता है कि अब नेकी करना भी ठीक नहीं है.

https://youtube.com/shorts/BPKGKGW4EdA?si=SDy9T3xyflO4paPw

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

रामबीर बालियान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. वह काफी परेशानी में फंस गए थे. वह जिस हालात से गुजर रहे थे, वह वाकई परेशान करने वाला था. उन के घर से रहस्यमय ढंग से लाखों की नकदी और गहने गायब हो गए थे. चोरी भी इतनी चालाकी से की गई थी कि ज्यादा लोगों पर शक भी नहीं किया जा सकता था.

वह पुलिस के पास जाने से भी डर रहे थे, क्योंकि वह खुद को ही जाल में फंसता महसूस कर रहे थे. इस मुसीबत में वह सिर्फ छटपटा रहे थे. रामबीर बालियान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के थाना नई मंडी की पटेलनगर कालोनी में रहते थे. उन का दूध का काफी बड़ा कारोबार था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...