Gujarat Singer Controversy. गुजरात की लोक गायिका किंजल रबारी घर वालों की मरजी के खिलाफ अपने बौयफ्रेंड अशोक चौधरी से शादी कर अलग रहने लगी. बाद में उस के फेमिली वाले किंजल को अपने पास ले आए और उस से तलाक का केस दाखिल करा दिया. एक किंजल ही नहीं, गुजरात की कई सिंगर्स ने अपनी मनमरजी से शादी की तो उन की फेमिली वालों ने न सिर्फ उन का विरोध किया बल्कि...

6 सितंबर, 2026 की शाम अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में स्थित सीबीडी मौल में रोज की तरह उस समय काफी भीड़भाड़ थी. इस की वजह यह थी कि उस समय लोग फिल्म देख कर बाहर निकल रहे थे. कुछ लोग मौल में शापिंग के लिए रुक जा रहे थे तो कुछ लोग अपने वाहनों की ओर जा रहे थे. उसी बीच पुलिस के पास सूचना पहुंची कि गुजरात की चर्चित लोकगायिका किंजल रबारी का अपहरण कर लिया गया है.

शिकायत करने वाला कोई और नहीं, उस का कथित पति नरसिंह उर्फ मुकेश देसाई था. उस के अनुसार, वह और किंजल साथ में फिल्म देखने मौल आए थे. शो खत्म होने के बाद वह किंजल के साथ बाहर निकला तो कुछ लोग कारों में वहां आए और किंजल को जबरदस्ती कार में बैठा कर अपने साथ ले गए.

एक चर्चित गायिका के अपहरण की शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाने लगी. सीसीटीवी की फुटेज में किंजल एक कार की ओर जाती और फिर एक कार में बैठती दिखाई दी. इस के बाद कार उसे ले कर वहां से चली गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...